
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली / रिठौरा। अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल का शनिवार को रिठौरा के मोहल्ला ठाकुरद्वारा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
डॉ. पल्लवी पटेल जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र गंगवार के आवास पर आयोजित ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन हुआ। डॉ. पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और चुनाव की तैयारियों में निष्ठा से जुटने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुभाष पटेल, कुंवर अभिनय पटेल, रामशिला पटेल, गगन प्रकाश यादव, ममता राजपूत, झम्मन सिंह, कमल यादव, सभासद कमलेश गंगवार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


