जालौन

साइबर थाना पुलिस ने 35.70 लाख रुपए के 210 गुमशुदा मोबाइल बरामद स्वामियों को किए सुपुर्द

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह के नेतृत्व तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर थाना और जनपद के विभिन्न थानों पर गठित पुलिस टीमों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए 210 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख 70 हजार रुपये बताई गई है। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने जालौन पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस के अनुसार गुमशुदा मोबाइलों के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों और शिकायतों के आधार पर साइबर थाना एवं जनपद के विभिन्न थानों की साइबर टीमों ने तकनीकी संसाधनों और आधुनिक साइबर ट्रैकिंग प्रणाली का उपयोग करते हुए लगातार अभियान चलाया। टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य जनपदों और राज्यों में सक्रिय होकर मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की और उन्हें सफलतापूर्वक बरामद किया। इस अभियान के तहत कुल 210 मोबाइल फोन बरामद किए गए जिनकी कुल अनुमानित कीमत 35.70 लाख रुपये है। बरामदगी के बाद पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह ने स्वयं मोबाइल स्वामियों को उनके मोबाइल फोन सौंपे। इस दौरान लोगों ने पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की सराहना की। मोबाइल बरामदगी अभियान में प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना के नेतृत्व में साइबर थाना टीम तथा जनपद के विभिन्न थानों पर गठित साइबर टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आमजन की समस्याओं के समाधान और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जालौन पुलिस लगातार सक्रिय है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। जालौन पुलिस की इस सफलता से न केवल लोगों का पुलिस पर विश्वास मजबूत हुआ है बल्कि साइबर तकनीक के प्रभावी उपयोग का भी उत्कृष्ट उदाहरण सामने आया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button