सिंगरौली
सहकारिता मंत्री ने जल्द से जल्द सिंगरौली में एक मुख्य शाखा खोलने का दिया अश्वासन
विधायक राम निवास शाह ने सदन में उठाया बैढ़न में सीसीबी ब्रांच खोले जाने का मुद्दा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। जिला गठन के 17 वर्ष बाद भी जिला सहकारी शहरी केन्द्र का मुख्य ब्रांच जिला मुख्यालय बैढ़न सिंगरौली में न होने का मुद्दा विधानसभा के सदन में तारांकित प्रश्नों के माध्यम से सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने उठाया है। जहां सहकारिता मंत्री ने आश्वस्त किया है कि जल्द से जल्द सिंगरौली की एक मेन ब्रांच होगी।
विधायक रामनिवास शाह ने तारांकित प्रश्न 243 के माध्यम से विधानसभा सदन में मुद्दा उठाया कि सिंगरौली जिला बने 17 वर्ष हो चुके हैं। परंतु जिला सिंगरौली के अंतर्गत सहकारी बैंक के स्थापना अभी तक नही हुई है। जबकि सहकारी बैंक का मुख्य शाखा सीधी में है। सीधी और सिंगरौली-बैढ़न की दूरी 120 किलोमीटर है। बैंक के उपभोक्ताओं एवं सिंगरौली के बैंक कर्मचारियों को शासकीय कार्य संपादित कराने के लिए 120 किलोमीटर आना-जाना पड़ता है। उन्होंने सवाल किया था कि सिंगरौली के अंतर्गत जिला सहकारी बैंक की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है तो, वर्तमान स्थिति से विस्तृत से अवगत कराने की मांग किये थे।
विधायक इस तारांकित प्रश्न का जवाब देते हुये कहा था कि सिंगरौली जिले में जिला सहकारी केन्द्री बैंक मर्यादित 20 शाखाओं में से 9 शाखाएं सिंगरौली जिले में कार्यरत हैं। जहां से जिले के आमजनों को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। सिंगरौली जिले में पृथक-पृथक जिला सहकारी बैंक की स्थापना का वर्तमान में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नही है। विधायक ने इस संबंध में पूरक प्रश्न किये और कहा कि जिला गठन के 17 वर्ष बाद सिंगरौली में अलग से सीसीबी बैंक की स्थापना नही की गई और हितग्राहियों को 120 किलोमीटर सीधी पहुंच कर अपनी समस्याओं को सुनाना पड़ता है।
चेक क्लियरेंस के लिए ऑनलाईन व्यवस्था नही है, बल्कि उनको मैनुअली सीधी ले जाकर चेक क्लियर कराते हैं। जिसमें सात से आठ दिन बाद किसानो का चेक क्लियर हो पाता है। विधायक ने यह भी कहा कि सिंगरौली में कई औद्योगिक नई कंपनियां आई है और कई बैंको के अच्छे डिपोजिट मिल रहे हैं। विधायक के इस प्रश्न पर सहकारिता मंत्री ने कहा है कि जल्द से जल्द सिंगरौली में सीसीबी की एक मेन ब्रांच होगी और सिंगरौली में कार्यालय खोलेंगे और हमारा नोडल अधिकारी, जिसको अपेक्स बैंक अपॉइंट करेगा।



