बुलंदशहर

श्री गिरिराज जी सेवा समिति ने की गौसेवा 

कान्हा गौशाला औरंगाबाद में खिलाया गौवंश को हरा चारा गुड़ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर पर्व महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री गिरिराज जी सेवा समिति के सदस्यों ने कान्हा गौशाला में गौसेवा की। सदस्यों ने गौ माताओं को हरा चारा गुड़ चूरी आदि खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया।
डॉ विनोद कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में समिति के सभी सदस्यों ने मंगलवार को शमसाबाद रोड़ स्थित औरंगाबाद नगर पंचायत द्वारा संचालित कान्हा गौशाला पहुंच कर वहां मौजूद गौ माताओं को श्रृद्धा पूर्वक नमन किया और गुड़ चूरी हरा चारा खिलाया। समिति सदस्यों ने श्री गिरिराज जी महाराज से समस्त कस्बा वासियों की कुशलता की कामना की। इस अवसर पर डॉ विनोद कुमार अग्रवाल कैलाश कुमार अग्रवाल राजेन्द्र अग्रवाल सतीश सिंघल राजीव गुप्ता राकेश वर्मा राजेश गर्ग टीनू, संजीव कुमार गर्ग, सचिन कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button