बरेली

बड़ा बाग हनुमान मंदिर में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव, जयकारों से गुंजायमान हुआ मंदिर परिसर

विधायक संजीव अग्रवाल ने हनुमान जी महाराज को 56 भोग लगाकर प्रसाद किया वितरण.                                               

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। अन्नकूट पर्व पर बाबा रामदास श्री हनुमान मंदिर बड़ा बाग में मंगलवार को श्री अन्नकूट महोत्सव भव्यता के साथ मनाया गया। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने श्री हनुमान जी महाराज को छप्पन भोग लगाया और भक्तों के बीच श्रद्धाभाव से प्रसाद वितरित किया। पूरा मंदिर परिसर जय श्री राम और हनुमान महाराज के जयकारों से गुंजायमान हो गया।
महोत्सव की शुरुआत श्री हनुमान जी के विशेष शृंगार और पूजा-अर्चना के साथ हुई। मंदिर परिसर को फूल बंगला से सजाया गया। श्री राम दरबार और शिवालय में विराजमान श्री रामेश्वरम का भी विशेष शृंगार किया गया। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने भी मंदिर पहुंचकर पूजन किया। मंगलवार होने के कारण सुबह से ही श्री हनुमान जी के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। संगीतमय सुंदरकांड पाठ से भक्तिमय माहौल हो गया। मुख्य आकर्षण श्री हनुमान जी की महाआरती रही, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर आशीर्वाद लिया।
इसके बाद भगवान को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भव्य छप्पन भोग लगाया गया। अंत में विशाल भंडारे में भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। बाबा रामदास हनुमान मंदिर ट्रस्ट बड़ा बाग के मनोज पंजाबी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी अन्नकूट महोत्सव में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई और सेवा कार्य में सहयोग दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button