
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
औरंगाबाद बुलंदशहर बालका गौशाला में गोवर्धन पूजा कर गायों को चारा गुड़ खिलाकर उनकी सेवा की गई। ब्लाक लखावटी अंतर्गत ग्राम पंचायत बालका गौशाला में ग्राम प्रधान फरीदुजमा ख़ान उर्फ चांद मियां ने गौशाला पहुंच कर गोवर्धन की आकृति बनवाई। ग्रामीणों के साथ गोवर्धन पूजा की गई। गायों को माल्यार्पण कर उन्हें हरा चारा गुड़ आदि खिलाकर उनकी सेवा की गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान फरीदुजमा ख़ान उर्फ चांद मियां, ठाकुर के पी सिंह, ठाकुर भोपाल सिंह,रामभूल नेता , अंकुश सर्वेश कुमार सूरज आदि अनेक लोग मौजूद रहे।



