अमरोहा

बाइक को बचाने के चक्कर में उप संभागीय वन अधिकारी की बुलेरो पलटी। 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 अमरोहा हसनपुर :  हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में उपप्रभागीय वन अधिकारी की सरकारी बुलेरो गाड़ी बाइक को बचाने के चक्कर में बेकाबू होकर पलट गई। दुर्घटना में वन अधिकारी समेत तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सोमवार की सुबह जब अमरोहा के उपप्रभागीय वन अधिकारी नरेश कुमार जोशी संपूर्ण समाधान दिवस में शामिल होने के लिए हसनपुर आ रहे थे। उनकी सरकारी बुलेरो गाड़ी कोतवाली क्षेत्र के रझौहा गांव में पहुंची, तभी अचानक सामने से एक बाइक सवार आ गया।बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिससे बुलेरो गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। बुलोरो गाड़ी पलटने से उपप्रभागीय वन अधिकारी नरेश कुमार जोशी, अर्दली परवीन कुमार और ड्राइवर लक्ष्मण घायल हो गए। सरकारी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।घटना की सूचना मिलते ही
पुलिस भी मौके पर पहुंची। राहगीरों वह गांव वालों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस के हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। जब इस बारे में अपराध निरीक्षक अमरपाल सिंह से बात की तो उन्होंने बताया सभी घायलों की स्थिति ठीक बताई जा रही है । बेहतर उपचार के लिए अमरोहा रेफर किया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button