सिंगरौली

 जयंत-शक्तिनगर मार्ग जर्जर, गड्‌ढों से खतरा

राहगीरों की आवाजाही दौरान मंडराता खतरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। जयंत-शक्तिनगर मार्ग में खासकर बलिया नाला से शक्तिनगर तक का हिस्सा काफी तेजी से जर्जर होने लगा है। करीब सालभर पहले निर्मित हुई इस सड़क में कई जगहों पर इतने गहरे गहरे गड्ढे हो गये हैं कि उनके कारण सड़क से गुजरते राहगीरों की सुरक्षा पर खतरा मंडराता रहता है। कुछ जगहों पर गड्ढे तो इतने गहरे हो गये हैं कि उनसे गुजरते भारी-भरकम हाइवा, ट्रेलर तक लड़खड़ा जाते हैं। स्थिति ये है कि इस सड़क के निर्माण को करीब सालभर का समय ही बड़े मुश्किल से हुआ है। इतने कम समय में ही इस सड़क के यूं जर्जर होने से इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
हालांकि, जयंत-शक्तिनगर मार्ग का निर्माण एक ही संविदाकार से एनसीएल के द्वारा कराया गया था, लेकिन इस मार्ग में जर्जर वाली हालत बलिया नाला-शक्तिनगर वाले हिस्से की सर्वाधिक बनी हुई है, जबकि बलिया नाला के दूसरे छोर जयंत तरफ मार्ग का हिस्सा काफी हद तक ठीक है। ऐसे में ये भी कहा जा रहा है कि बलिया नाला से शक्तीनगर तरफ के हिस्से में कोल वाहनों की चहलकदमी सड़क पर सर्वाधिक रहती है और ये सड़क मुख्यतः पब्लिक रोड के लिहाज से निर्मित की गई है, न कि भारी-भरकम कोल वाहनों के लिए। इस कारण ये भी कहा जा रहा है कि सड़क के जर्जर होते हिस्से की वजह कोल वाहन हैं।
इस मार्ग के पूरे हिस्से एक बड़ी समस्या ये है कि मार्ग में जगह-जगह पर कहीं बारिश का पानी तो कहीं आसपास से निकलने वाला पानी भरा रहता है। इस कारण से डामरयुक्त इस मार्ग में लगातार जहां पर भी पानी भरा रहता है, वहां कुछ समय के बाद डामर-गिट्टी निकलने लगती है और गड्डा होने लगता है। ऐसे में अगर मार्ग के किनारे तरफ ढंग से नाली बनी होती तो कम से कम सड़क पर जलजमाव की समस्या सड़क की सेहत को बिगाड़ने का काम न करने पाती।
इस मार्ग में दुधिचुआ के प्रवेश द्वार व उसके बगल में ही निर्मित उत्तर प्रदेश सीमा के प्रवेश द्वार में साफ-सफाई की कमी की समस्या भी जोरों पर बनी हुई है। स्थिति ये है कि यहां पर कोल डस्ट और कचरे के ढेर की गंदगी सड़क पर बिखरी रहती है। बारिश के दिनों में यहां कीचड़ की स्थिति निर्मित करती है और सामान्य दिनों में इसी के कारण यहां पर धूल के गुबार की भी समस्या मुसीबत बनी रहती है। जबकि यहां पर कायदे से दुधिचुआ प्रबंधन को नियमित रूप से साफ-सफाई करानी चाहिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button