गोड्डा
ऑल इंडिया इंटर जोनल नेटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने गोड्डा की टीम रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा : ऑल इंडिया इंटर जोनल नेटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने गोड्डा जिला की टीम बुधवार को रवाना हुए। टीम में जिला के 6 बालक एवं 6 बालिकाओं ने अपनी जगह बनाई। बालिका के मोनालिसा कुमारी, नंदनी कुमारी, अन्वी आनंद, आफरीन परवीन, स्वीटी कुमारी, संध्या कुमारी, बालक में सोनी कुमार मरांडी, सक्षम राज, प्रियांशु राज, अनंत सोरेन, मयंक राज, अमन कुमार शामिल है। आज गोड्डा रेलवे स्टेशन से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। गोड्डा जिला नेटबॉल सचिव गुंजन कुमार झा ने बताया कि ईस्ट जोन टीम में बिहार, वेस्ट बंगाल, ओडिशा, और झारखंड के प्लेयर्स शामिल है।




