अमेठी

पी एम आवास की पहली किश्त मिलने के बाद गांव से गायब हुई महिला, प्रेमी के साथ हुई फरार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। ब्लॉक और कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेभा गांव की एक विधवा महिला को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ दिया गया है।आवास की पहली किश्त चार महीने पहले उसके खाते में आई थी। महिला गांव में नहीं रह रही है। पहली किश्त मिलने के बाद से ही वह गांव से गायब है। उसके मकान पर ताला लटका हुआ है। पड़ोसी एक महिला ने बताया कि कई महीनों से वह यहां नहीं रह रही। किसी बाहरी व्यक्ति के साथ बच्चों को लेकर कहीं चली गई है।
ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि महिला का नाम उत्तरा देवी है। उसके खाते में कब पहली किश्त भेजी गई,इसकी जानकारी नहीं है। हमने अभी कुछ महीने पहले ही रेभा का चार्ज लिया है।आवास बाबू सिकंदर ने उसके खाते में पैसा भेजा है, तारीख की जानकारी वहीं दे सकते हैं। सिकंदर बाबू ने फोन नहीं उठाया। खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार सिंह दोपहर बाद कार्यालय में नहीं थे। उनसे वार्ता नहीं हो पाई।फोन नहीं उठा। बताया गया कि मीटिंग में विकास भवन गये हैं।

अमेठी। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अन्तर्गत आनलाइन आवेदन करने वाले लाभार्थियों के सत्यापन का काम एक महीने में भी पूरा नहीं हो पाया है। शासन की ओर से 31जुलाई अंतिम तारीख निर्धारित की गई थी। पिछले चार दिनों से मौसम खराब होने के कारण चेकर गांवों में नहीं जा पाए।
नवीनतम स्थिति की जानकारी के लिए परियोजना निदेशक को फोन किया गया। उन्होंने सी ओ जी नम्बर पर बात नहीं की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button