झुंझुनू
राष्ट्रीय जाट महासंघ के मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष रामावतार लोयल व ब्लॉक प्रभारी बने सुभाषचंद्र पूनियां

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं मंडावा। निकटवर्ती गांव सिरियासर कलां में राष्ट्रीय जाट महासंघ की बैठक झुंझुनूं शहर ब्लॉक अध्यक्ष सूबे. विजय सिंह बेनीवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद लोयल की अभिशंषा पर महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जाट महासंघ के मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर सूबेदार रामावतार लोयल को नियुक्त करने के साथ ही ब्लॉक प्रभारी हव. सुभाषचंद्र पूनियां को बनाया गया। इसी समय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार व उपाध्यक्ष बृजलाल लोयल को मनोनीत कर महासचिव पद की जिम्मेदारी अजित सिंह को सौंपी गई। वहीं महावीर प्रसाद को सलाहकार मनोनीत कर सचिव पद पर रणवीर सिंह को नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोयल ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।



