अमरोहा
हाशमी दवाखाना के मालिक के बेटे को धमकी
व्हाट्सएप कॉल से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 2 करोड़ की मांगी फिरौती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : मशहूर हाशमी दवाखाना के मालिक के बेटे को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है। उसने दो करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की है।यह घटना अमरोहा नगर के मोहल्ला काजीजादा की है। हाशमी दवाखाना के कारोबारी सिराजुद्दीन हाशमी के बेटे डॉ. बुरहानुद्दीन हाशमी को धमकी मिली है। 30 जुलाई को सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर उन्हें एक विदेशी नंबर से फोन आया था।
फोन पर जान से मारने की धमकी
कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया। उसने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 9 बजकर 24 मिनट पर धमकी भरा मैसेज भी आया। मैसेज में 2 करोड़ रुपए की फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।डॉ. बुरहान के पिता सिराज उद्दीन हाशमी एक प्रसिद्ध समाजसेवी और उद्योगपति हैं। वे हाशमी एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन भी हैं। घटना के बाद 31 जुलाई को बुरहान हाशमी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के बाद पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।



