पाकुड़

फाइलेरिया मुक्ति अभियान के तहत डीबीएल पचुवारा सेंट्रल कोल माइंस में दवा वितरण शिविर आयोजित

Medicine distribution camp organized at DBL Pachwara Central Coal Mines under Filaria Mukti Abhiyan

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़।  स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चल रहे फाइलेरिया मुक्ति अभियान (आई.डी.ए.) के तहत बुधवार को डीबीएल पचुवारा सेंट्रल कोल माइंस, अलूबेड़ा स्थित कैंप कार्यालय में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अमरपारा की ओर से लगाया गया। शिविर में डीबीएल कोल कर्मियों एवं पीएसपीसीएल कोल कर्मियों सहित पदाधिकारियों को फाइलेरिया से बचाव हेतु निर्धारित दवा की खुराक खिलाई गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने उपस्थित कर्मियों को फाइलेरिया के लक्षण, बचाव और नियमित दवा सेवन के महत्व की जानकारी भी दी। इस अवसर पर पीएसपीसीएल के एजेंट राकेश कुमार सिंह, डीबीएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक मनोज कुमार सिन्हा, बी.पी.आर. कंपनी के जीएम श्रीनिवास रेड्डी, डीबीएल के माइंस मैनेजर भावेश कुमार दिवाकर, सहायक लाइसेंस मैनेजर संजय कुमार सहित अमन कुमार सिंह, मोहम्मद निसाद आलम, मनोज कुमार मोदक एवं अन्य अधिकारी व कर्मियों ने फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर अभियान को सफल बनाने में सहभागिता निभाई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सामूहिक दवा सेवन अत्यंत आवश्यक है। अभियान का उद्देश्य जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाना है, जिसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button