ललितपुर
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस पर होगी प्रतियोगिताएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। मुख्य सचिव शासन लखनऊ के आदेश द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर 25 दिसम्बर 2015 को प्रदेश के समस्त जनपदों में कार्य का आयोजन किया जाना है। यह जानकारी देते हुये जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया कि कक्षा 8 से 12 के विद्यार्थियों के मध्य भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी एवं सुशासन विषय पर आधारित निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन, स्नातक एवं परास्नातक के विद्यार्थियोंं को भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी की उपलब्धियों से परिचित कराने के लिए सुशासन का महत्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता, युवा विद्यार्थियों के मध्य उनके जीवन एवं उनकी प्रमुख कविताओं पर आधारित एकल काव्य पाठ का आयोजन, जिले में अवस्थापित विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में से किसी एक उपयुक्त स्थल का चयन कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा उन्होंने डीआईओएस व बीएस को अपने-अपने विद्यालयों में कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों के मध्य दिये गये विषय व शीर्षक पर 18 दिसम्बर को विद्यालय स्तर पर व विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों की 19 दिसम्बर को ब्लाक स्तरीय प्रतियोगितायें करायेंगे। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को जिला स्तरीय परीक्षा 22 दिसम्बर को रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य द्वारा आयोजित करायी जायेगी। वहीं महाविद्यालय स्तर पर निबंध, भाषण एवं एकल काव्य प्रतियोगिताएं 18 व 19 दिसम्बर को सम्बन्धित महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा करायी जायेगी, जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों की परीक्षा रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य द्वारा करायी जायेगी। 25 दिसम्बर को भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण व्यवस्था कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ एवं प्राचार्य द्वारा की जायेगी। जहां उक्त प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरुस्कार की धनराशि जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रदान की जायेगी। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम होंगे।



