सिंगरौली

 “मुस्कान विशेष अभियान” के तहत कोतवाली बैढ़न एवं विद्यालयों में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली ।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी एवं पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देशन तथा रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक  गौरव राजपूत, पुलिस उप महानिरीक्षक हेमन्त चौहान, पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में जिलेभर में “मुस्कान विशेष अभियान” अंतर्गत विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर रूप से आयोजित किए जा रहे हैं।
कोतवाली बैढ़न में आयोजित कार्यक्रम
आज दिनांक 20 नवम्बर 2025 को थाना कोतवाली बैढ़न में “मुस्कान विशेष अभियान” के तहत छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह परिहार एवं उप निरीक्षक चांदनी सिंह चौहान द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण कानून, गुड टच–बैड टच, साइबर सुरक्षा तथा असामाजिक गतिविधियों से बचाव संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही उन्हें थाने के कार्यप्रणाली, हेल्पलाइन नंबरों, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया एवं पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में लगभग 112 छात्राएँ उपस्थित रहीं।
हर्रई पश्चिम विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम
इसी क्रम में महिला सुरक्षा शाखा द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हर्रई पश्चिम में “मुस्कान विशेष अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक प्रीति साकेत, प्रधान आरक्षक नूर आलम खान, महिला आरक्षक CID पूर्वा पचौरी तथा महिला बाल विकास विभाग से मिशन शक्ति समन्वयक श्रीमती मीनाक्षी त्रिपाठी द्वारा बच्चों को बाल सुरक्षा, साइबर क्राइम, नशे के दुष्प्रभाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं चाइल्ड हेल्पलाइन व महिला हेल्पलाइन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लगभग 125 बच्चे उपस्थित रहे। “मुस्कान विशेष अभियान” के माध्यम से सिंगरौली पुलिस लगातार बच्चों को जागरूक कर सुरक्षित वातावरण प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button