अमरोहा

लो टेंशन लाइन के खराब केबिल को लेकर ग्रामीणों में रोष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद की हसनपुर तहसील के बिजली घर ईशापुर शर्की के ग्राम कनेटा में लगभग पिछले करीब दो महीनों से एलटी लो टेंशन लाइन का केबिल खराब हो रहा है l जिससे उस केबिल में जगह जगह फाल्ट और कट होने की वजह से ग्रामीणों को कभी-कभी बिजली प्राप्त हो रही है l और उससे आए दिन बिजली के फाल्ट होते रहते हैं l जिससे कि ग्रामीणों को भरपूर बिजली नहीं मिल रही है जिससे ग्रामीणों में इस समस्या को लेकर रोष उत्पन्न हो रहा है l और इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार उच्च लेवल के अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया था l लेकिन फिर भी प्रशासन के अधिकारी मौन बने हुए हैं l और शायद लगता है कि प्रशासन के अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं l देखने की बात होगी कि जगह जगह जुड़ी हुई लो टेंशन लाइन का खराब केबिल बदला जायेगा या जाँच के नाम पर ही छोड़ दिया जायेगा l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button