मथुरा

मथुरा जंक्शन पर रेल प्रशासन ने विभागों की तत्परता परखने के लिए मॉकड्रिल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। रेल प्रशासन ने जिला स्तरीय विभागों की सक्रियता परखने के लिए मथुरा जंक्शन पर मॉकड्रिल की। रेल यार्ड में खड़ी बोगी में आग की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन में अफरातफरी मच गई। एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य सहित संबंधित विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। रेलवे यार्ड में सुबह 10:50 मिनट पर खड़ी बोगी में आग लगने की सूचना प्रसारित की गई। इससे रेल अधिकारी, जिला प्रशासन, दुर्घटना राहत वाहन, एडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। रेल प्रशासन ने संबंधित विभागों के कर्मचारियों और दुर्घटना राहत वाहन को मौके पर पहुंचने की सूचना दी। जिला प्रशासन की मदद से अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने लगभग 1 घंटे बाद 11: 47 पर आग पर काबू पा लिया गया। आगरा मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मॉकड्रिल रेल प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों की तत्परता को देखने के लिए किया जाता है। सभी विभागों ने जिम्मेदारी के साथ काम किया। इस दौरान एडीआरएम प्रणव कुमार आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button