शामली

बल्ला माजरा में बिजली चोरी पकड़ी गई, दो उपभोक्ताओं पर एफआईआर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 चौसाना।  विद्युत विभाग की सघन चेकिंग के दौरान बल्ला माजरा गांव में बिजली चोरी का मामला सामने आया। टीम ने मौके पर दो उपभोक्ताओं को मीटर से अवैध तरीके से बिजली खपत करते हुए पकड़ा। कार्रवाई के बाद विभाग ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है, जबकि चोरी में प्रयुक्त केबल भी जब्त कर लिए गए।
 चौसाना क्षेत्र के बल्ला माजरा में विद्युत विभाग द्वारा शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने संदिग्ध कनेक्शनों की जांच की। जांच के दौरान मुजफ्फर खान और खिज्र खान के घरों पर मीटर से छेड़छाड़ कर सीधे केबल डालकर बिजली उपयोग किए जाने की पुष्टि हुई। टीम ने तुरंत आपूर्ति काटते हुए अवैध रूप से लगाए गए केबल उतारकर कब्जे में ले लिए।
 जेई आज़म अकबर ने बताया कि बिजली चोरी से विभाग को आर्थिक नुकसान होता है और ईमानदार उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार पड़ता है। इसलिए चोरी के मामलों में किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
आगे भी गांव-गांव अभियान चलाकर अवैध कनेक्शनों और मीटर से छेड़छाड़ के मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें और किसी भी तरह की अनियमितता से बचें। साथ ही, यदि कहीं बिजली चोरी की सूचना मिले तो विभाग को तत्काल अवगत कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button