गोड्डा

चौकीदार प्रशिक्षण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। पुलिस लाइन सभागार में चौकीदार प्रशिक्षण से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिले में नियुक्त चौकीदारों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि चौकीदारों को उनके दायित्वों, कर्तव्यों एवं प्रशासनिक व्यवस्था में उनकी भूमिका के संबंध में समुचित प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, ताकि वे अपने कार्यों का निर्वहन बेहतर ढंग से कर सकें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चौकीदार ग्रामीण स्तर पर प्रशासन एवं पुलिस के लिए महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण के दौरान कानून – व्यवस्था से जुड़े बुनियादी पहलुओं, सूचना संकलन, आपदा के समय सहयोग तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने जैसे विषयों पर विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया जाए। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि प्रशिक्षण प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इस अवसर पर डीसी अंजली देवी, एसपी मुकेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह जिला नजारत उपसमाहर्ता अविनाश पूर्णेन्दु संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button