भरत पुर

भरतपुर की बेटी वॉशिंगटन में रिसर्च वर्कशॉप में प्रजेंटेशन हेतु रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर। वॉशिंगटन डीसी यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका में वर्ल्ड बैंक की वर्कशॉप में भरतपुर शहर के जवाहर नगर निवासी उपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव और श्रीमति जूही श्रीवास्तव व्याख्याता अंग्रेजी की सुपुत्री डॉ रंगोली श्रीवास्तव भाग लेंने के लिए आज सुबह इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट नई दिल्ली से रवाना हो गई। डॉ रंगोली श्रीवास्तव एस जी टी यूनिवर्सिटी गुड़गांव में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं और सम्पूर्ण भारत से एकमात्र उनका चयन उपरोक्त रिसर्च वर्कशॉप हेतु हुआ है ।
इनके भाई अविरल श्रीवास्तव पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है व भाभी आकांशा श्रीवास्तव शेयर और म्यूच्यूअल फण्ड एक्सपर्ट मुम्बई कार्यरत है । पति शोभित श्रीवास्तव इंजीनियर हैं ।
डॉ रंगोली श्रीवास्तव द्वारा 09 और 10 फ़रवरी को आयोजित वाशिंगटन वर्कशॉप में रिसर्च पर सम्पूर्ण वर्ल्ड से सिलेक्टेड कैंडिडेट्स द्वारा रिसर्च प्रेजेंटेशन दिया जाएगा जिसमे संपूर्ण भारत से वह अकेली चयनित हैं ।
वर्ल्ड बैंक वाशिंगटन द्वारा “रिसर्च वर्कशॉप ऑन स्कूल रिलेटेड वॉयलेंस प्रिवेंशन एंड रिस्पांस” पर आयोजित है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button