बरेली
रिठौरा में सावन की सख्ती, पहले दिन बंद रहीं मीट की दुकानें, नेमप्लेट लगाए दुकानदार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। नगर पंचायत रिठौरा में सावन माह शुरू होते ही रिठौरा चौकी इंचार्ज राजीव कुमार शर्मा ने कांवड़ यात्रा को सकुशल कराने और शिव भक्तों की आस्था की रक्षा के लिए सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने हाईवे किनारे ठेला, फड़, होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी थी। प्रशासन की सख्ती का असर पहले ही दिन दिखा। क्षेत्र की सभी मीट दुकानें बंद रहीं। खाने-पीने की दुकानों, होटलों ने बाहर संचालक के नाम के फ्लैक्स/नेमप्लेट लगाए ताकि कांवड़ियों को पहचान में असुविधा न हो।
चौकी इंचार्ज राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि “सावन में शिव भक्तों की सुविधा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की मुस्तैदी से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल है।”




