धनबाद

जमीन मुआवजा फर्जीवाड़ा का बड़ा खुलासा,पीड़ित परिवार ने थाने से लगाई गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
धनबाद। बाघमारा के कतरास हजारी बस्ती के एक परिवार ने दूसरे पक्ष पर अपनी जमीन हड़पने की शिकायत करते हुए थाने से न्याय की गुहार लगाई है।

    मामले में पीड़ित परिवा4 ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से पूरी जानकारी दी।उन्होंने यह कहा कि उनकी जमीन जो रामेश्वर हजारी की पुस्तैनी है और उसपर दूसरा पक्ष हीरालाल हजारी पक्ष ने उसपर दावा कर रहा है।
   हलाकि इस जमीन को लेकर उत्पन्न विवाद में थाने द्वारा हस्तक्षेप पर फिलहाल विवाद को शान कराया गया है।
   जानकारी देते हुए यह भी बताया गया कि दूसरे पक्ष ने सड़क चौड़ीकरण के दौरान जमीन अधिग्रहण को लेकर भी दूसरे पक्ष ने फर्जी तरीके से हमारी ही जमीनों पर मुआवजा की राशि ग्रहण कर लिया है।इसका खुलासा होने के बाद धनबाद डीसी को मिली शिकायत के बाद हीरालाल हजारी पक्ष को नोटिस देकर मुआवजे को राशि को वापसी करने का आदेश भी दिया गया।
    उनके बाद प्रथम पक्ष ने कई जमीनों का विवरण निकला तो पाया कि आज के विवादित जमीन पर भी फर्जी तरीके से हड़पने का काम।किया गया है।
   मामला अब थाने में है,जिसको लेकर इस जमीन विवाद पर पीड़ित पक्षों ने थाने से थाने से गुहार लगाई है को जल्द ही मामले में निष्पक्ष जाँच कर न्याय दिलाएं।
   राकेश हजारी(पीड़ित पक्ष)
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button