बरेली

सावन-कांवड़ को लेकर पूरे जनपद में कड़ा ट्रैफिक प्लान लागू

एसपी ट्रैफिक बोले- प्रमुख मार्गों पर 24 घंटे चेकिंग

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पवित्र सावन माह और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पूरे जनपद बरेली में यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने  जानकारी देते हुए बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा और आमजन को असुविधा न हो इसके लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
क्या-क्या व्यवस्था रहेगी:
1.प्रमुख मार्ग व हाईवे:जनपद के सभी प्रमुख मार्गों, राष्ट्रीय राजमार्गों और कांवड़ रूटों पर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। भारी व डग्गामार वाहन केवल निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से ही संचालित होंगे।
2.चेकिंग व ड्यूटी: सभी बॉर्डर, टोल प्लाजा और प्रमुख चौराहों पर 24 घंटे चेकिंग की जाएगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात, टीएसआई व सभी थानों के प्रभारी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था संभालेंगे।
3.कांवड़ियों के लिए: कांवड़ियों की सुविधा के लिए अलग लेन बनाई गई है। मंदिरों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
4.निर्देश: एसपी ट्रैफिक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने आमजन से अपील की कि “वे पुलिस द्वारा बताए गए वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें और पुलिस का सहयोग करें। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है।”
प्रशासन ने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button