धनबाद
कतरास कलाली फाटक में MRF Exclusive टायर शोरूम का भव्य शुभारंभ
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
धनबाद। बाघमारा क्षेत्र के कलाली फाटक, गृही बांध, कतरास-राजगंज रोड स्थित MRF Exclusive – जय माँ तारा टायर्स शोरूम का भव्य उद्घाटन विधि-विधान के साथ फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर बाद में संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया गया उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एमआरएफ झारखंड हेड अमरेश कुमार एवं एमआरएफ धनबाद सर्विस सेल्स डिवीजन के महेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कतरास क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त MRF Exclusive शोरूम खुलने से ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता के टायर एवं बेहतर सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।
शोरूम के प्रोपराइटर संजय गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि यहां कार, बाइक, एसयूवी एवं कमर्शियल वाहनों के लिए MRF के सभी प्रकार के टायर उपलब्ध रहेंगे। साथ ही व्हील अलाइनमेंट, व्हील बैलेंसिंग, नाइट्रोजन एयर फिलिंग एवं प्रोफेशनल टायर फिटमेंट जैसी आधुनिक सेवाएं भी ग्राहकों को प्रदान की जाएंगी।
उद्घाटन समारोह में स्थानीय गणमान्य लोग, व्यवसायी, ग्राहक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और हर्षोल्लास से भरा रहा। कई ग्राहकों ने अपने वाहन के लिए टायर भी खरीदे





