खैरथल
खैरथल नगरपालिका क्षेत्र में ई-मित्र केन्द्रों का औचक निरीक्षण, 20 हजार का जुर्माना
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा, 18 अगस्त। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की टीम ने उपनिदेशक के निर्देशन में खैरथल नगरपालिका क्षेत्र में संचालित ई-मित्र केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 20 से अधिक ई-मित्र केन्द्रों पर रेट लिस्ट और को-ब्रांडेड बैनर का चस्पा न होना, ओवरचार्जिंग करना, पहचान पत्र (आई.डी. कार्ड) न पहनना जैसी विभिन्न अनियमितताएं पाई गईं। इन अनियमितताओं पर विभागीय कार्रवाई करते हुए लगभग 20,000 रुपये का दंड (शास्ति) आरोपित किया गया।
निरीक्षण दल में महेश यादव, सहायक प्रोग्रामर; विजय कुमार, सहायक प्रोग्रामर; तथा वीरेन्द्र कुमार गुप्ता, सहायक प्रोग्रामर शामिल थे।
उन्होंने बताया गया कि ई-मित्र से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायतें आमजन 181 हेल्पलाइन पर दर्ज करवा सकते हैं।


