बरेली
निबंधन ऑफिसों में सर्वर दुरुस्त कराए जाए :वेद प्रकाश कातिब

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : उत्तर प्रदेश में पिछले काफी समय से निबंधन कार्यालयों में सर्वर डाउन रहने की वजह से निबंधन कार्य प्रभावित हो रहा था आम जनता परेशान हो रही थी इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक एसोसिएशन ने आज प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना कातिब के नेतृत्व में आइजी निबंधक श्री मती नेहा शर्मा जी से लखनऊ में भेंट कर एक ज्ञापन सौंपा और सर्वर की स्पीड 500 Mbps से 2000 Mbps करने की मांग की ।
आईजी निबंधन ने इस समस्या को गंभीरता से लिया और अतिशीघ्र इसको ठीक करने के अधीनस्थों को निर्देश दिए ।
शिष्टमंडल में वेद प्रकाश सक्सेना कातिब, अभिषेक पांडे, संजय कुमार, सरफराज अहमद, दिनेश शर्मा, प्रमोद कुमार आदि ने भाग लिया।



