अमेठी

दो घरों से लगभग 17 लाख रुपए की चोरी

15 लाख के जेवर और 1.70 लाख रुपए चोरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

संग्रामपुर अमेठी । फूला का पुरवा उत्तरगांव में चोरों ने रात में दो घरों से करीब 17 लाख रुपये के जेवरात व नकदी पार कर दी। इनमें से एक परिवार में बेटी की शादी की तैयारी चल रही है। विवाह के लिए रखा सामान भी चोर उठा ले गए। गांव निवासी सुनील कुमार विश्वकर्मा लकड़ी का कारोबार करते हैं। उनके घर के बगल में ईंटों का चट्टा लगा है। सुनील के मुताबिक चोर उसी के सहारे छत पर पहुंचे और फिर कमरों में घुसकर अलमारी व बक्सों के ताले तोड़ दिए। घर में रखे 73 हजार रुपये और करीब पांच लाख रुपये के गहने चोर उठा ले गए। सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो वारदात की जानकारी हुई।
इसी गांव के राम सनोहर विश्वकर्मा के मकान में भी चोरी हुई है। उनके पुत्र सूरज विश्वकर्मा भवन निर्माण सामग्री की दुकान चलाते हैं।
राम सनोहर के अनुसार शुक्रवार देर रात भोजन करने के बाद सभी लोग सो गए थे। उसी दौरान चोर छत के रास्ते घर में घुसे और दो कमरों का ताला तोड़ डाला। अलमारियों व बक्सों को खंगालकर एक लाख रुपये और करीब 10 लाख के आभूषण लेकर चोर भाग निकले।

राम सनोहर ने बताया कि उनकी बेटी की शादी तय हुई थी। इसी कारण घर में जेवर बनवाकर रखे गए थे, लेकिन चोर सब उठा ले गए। वारदात के बाद परिवार पूरी तरह से टूट गया है। उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने कहा कि जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button