मथुरा

हाईवे पर लूटपाट करने वाले गैंग के बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। फरह में महिलाओं से चेन, कुंडल लूटने की कई घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसकी टांग में गोली लगी है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। लुटेरे के दो साथियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने बताया कि फरह में 13 फरवरी को मीरादेवी के कुंडल छीन लिए थे। 18 फरवरी को बलदेव की सौमित्री देवी के कुंडल लूटे गए थे। बुधवार रात मुठभेड़ में पुलिस ने ग्राम सूमपुरा, फरह निवासी महेंद्र को पकड़ लिया। महेंद्र पर कई मामले दर्ज हैं। उसके पास से नकदी के साथ टेंपो भी बरामद किया है। सीओ रिफाइनरी अनिल कपरवान ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से आगरा और मथुरा के फरह क्षेत्र में कुंडल लूट की घटनाएं हो रही थीं, जिसमें अपराधी अलग-अलग वाहनों का इस्तेमाल कर रहे थे। पींगरी के पास वाहन चेकिंग के दौरान बदमाश ने फायरिंग कर दी थी। इसके बाद उसे पकड़ा गया। इसके पहले उसके साथी रवि को भी जेल भेजा चुका है। अब रामजीत की तलाश है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button