सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर : कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ मार्ग पर मंगलवार देर शाम हुए एक सड़क हादसे में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान गाजियाबाद के अस्पताल में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।कोतवाली क्षेत्र के गांव कालका वाली डगरौली निवासी लोकेश पुत्र चंद्रपाल 35 वर्षीय मंगलवार की देर शाम नगर से सामान खरीदकर अपनी बाइक से घर लौट रहे था। अलीगढ़ मार्ग पर कालका वाली डगरौली के निकट ही रहरा की दिशा से आ रही दूसरी बाइक से भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजनों ने तुरंत घायल को नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन बेहतर उपचार के लिए परिजन घायल लोकेश को गाजियाबाद ले गए, जहां गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई।मृतक लोकेश अपने पीछे पत्नी नीरज और दो बेटों को रोता-बिलखता छोड़ गया हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया जा रहा है।



