गोड्डा

सिदो कान्हू कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड की समीक्षा बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। समाहरणालय के सभागार में सिदो कान्हू कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड समीक्षा बैठक आहूत की गई।
बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से सिदो-कान्हू कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड के संबंध में  कार्य योजना प्रस्तुत की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त अंजली यादव ने  कहा कि इस बैठक का मुख्य  उद्देश्य लैम्प्स पैक्स के अलावे अन्य सहकारी समिति को बढ़ावा देने के लिए प्रशासनिक एवं समिति स्तर से क्या किया जा सकता है। इसके अलावा पैक्स में लोगों की सहभागिता बढ़ाने तथा लोग सहकारी समिति बनाकर कार्य करें, ताकि इसके लिए समितियों को ऋण उपलब्ध कराया जा सके। बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा सब्जी उगाने वाले, तसर उत्पादक किसान या लघु उद्योग स्थापित करने की इच्छुक लोग भी समिति के माध्यम से ऋण के लिए आवेदन दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय संकल्प के अनुसार सिदो कान्हू कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड एवं सिदो कान्हु् कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड का गठन किया गया है। इसका दायित्व है कि कृषि एवं अनुषंगी गतिविधियों तथा वनोपज के व्यापार से ठेकेदारी प्रथा को पूर्ण रूप से समाप्त करना है। अनुसूचित जनजाति एवं ग्रामीणों को उनके द्वारा उत्पादित एवं संग्रहित उत्पादों का उचित पारिश्रमिक दिलाना, कृषि एवं वनोपज जैसे धान गेहूं सब्जी, फल, कुटकी, सरगुजा, चिरौंजी, नट, चिरोता, आंवला, बीडी पता, महुआ, करंज, हरे, बहेरा, रेशम, तसर आदि का उत्पादन संकलन, प्रसंस्करण, अनुसंधान तथा विकास की विभिन्न गतिविधियों को सहकारी आधार पर संगठित किया जा सके। क्रय-विक्रय की विवरण की ऐसी व्यवस्था की जा सके कि सदस्यों को सर्वोत्तम लाभ मिल सके। इसी संबंध में संस्थापक सदस्यों को जानकारी एवं विवरण उपलब्ध कराई गई। बैठक में निबंधित उप विधियों के अंगीकरण पर चर्चा, सहकारी विशेषज्ञों का बोर्ड में मनोनय पर चर्चा तथा समिति के खाता संचालन पर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर पवन कुमार बाघ, जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित कार्यालय कर्मी मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button