मेरठ

अपराधों पर अंकुश को राधना चौकी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
मेरठ। कानून-व्यवस्था को सदृढ़ बनाने एवं अपराधियों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के दृष्टिगत थाना किठौर की चौकी राधना के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन एसएसपी विपिन ताडा द्वारा किया गया । इस मौके पर प्रमोद कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी किठौर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना किठौर बृजेश कुमार पाण्डेय एवं अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहे । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ द्वारा प्रभारी चौकी राधना को निर्देशित किया कि अपनी अच्छी कार्यशैली से कार्य करें । क्षेत्रवासियों की शिकायतों/समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित विधिक निस्तारण किया जाए एवं महिला संबंधी अपराधों में विशेष संवेदनशीलता बरती जाए।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button