ललितपुर

राज्यपाल ने आंगनबाड़ी किट, टेबलेट व ई-रिक्शा और स्वीकृति पत्र किये वितरण

योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना शासन की जिम्मेवारी : राज्यपाल

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गुरूवार को ललितपुर पहुंची, यहां पुलिस लाइन में बनाये गये हैलीपैड पर जैसे ही हैलीक्रॉप्टर उतरा तो डीएम अमनदीप डुली व पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने राज्यपाल का पुष्प भेंट कर स्वागत किया। तदोपरांत रामनगर स्थित कल्याण सिंह सभागार में विभिन्न विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र, किट, टेबलेट व अन्य सामग्री का वितरण किया। उन्होंने मंच पर अपने हाथों से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 200 प्री-स्कूल किट, पोषण अभियान के अंतर्गत 10 पोषण पोटली, पीएम जन आरोग्य योजनान्तर्गत आयुष्मान कार्ड, स्वामित्व योजनान्तर्गत घरौनी, पीएम-सीएम आवास योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को चाबी वितरण एवं जीरो पावर्टी योजनान्तर्गत सीएम आवास योजना के एक लाभार्थी का स्वीकृत पत्र वितरण, पीएम सूक्ष्म उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र, पीएम किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, पी.एम. सूर्य घर के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, जीरो पावर्टी योजनान्तर्गत नवीन अन्त्योदय राशनकार्ड का वितरण, श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण, सीएम युवा उद्यमी अभियान के अन्तर्गत ई-रिक्शा का वितरण, छात्राओं को टेबलेट वितरण किये गए। इसके अलावा ललितपुर के बजाज पावर प्लाण्ट द्वारा 50 प्री स्कूल किट उपलब्ध कराने के लिए उनके प्रतिनिधियों में वाइस प्रेसिडेंट राजीव श्रीवास्तव, पी.के. सिंह व सीएसआर प्रभारी राजेंद्र सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों ने प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिस पर राज्यपाल ने बच्चों को फलों की टोकरी वितरण की। वहीं नेमवि की छात्रा महक राजा और पिं्रसी दुबे ने नारी सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण पर प्रभावी लघु व्याख्यान किया। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए जिला प्रशासन इसी प्रकार के आयोजन हर तीन माह के अंतराल पर कराकर केन्द्र व प्रदेश की सभी योजनाओं को समाज के अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि आंगनबाडिय़ों को किट उपलब्ध कराई गई हैं। ताकि गरीब परिवारों के बच्चे भी सुगमता से खेल खेल में पढ़ाई कर आगे बढ़ सकें। टीवी मुक्त भारत के संकल्प को लेकर कहा कि उ.प्र. 25 करोड़ की आबादी के कारण सर्वाधिक टीवी मरीज भी हैं। कहा कि जब तक चिकित्सक यह न घोषित करें कि रोगी पूर्णत: टीबी मुक्त हो गया है, तब तक पोषण पोटली निरंतर दी जानी चाहिए। टीबी रोगियों के साथ अछूत जैसा व्यवहार न किया जाय। पूरे प्रदेश में टीबी मुक्त अभियान व्यापक स्तर पर चल रहा है और 2025 के अंत तक प्रदेश को टीबी मुक्त किया जाएगा। इसके अलावा राज्यपाल ने आयुष्मान कार्ड योजना, पीएम-सीएम आवास योजनाओं, सीएम सूर्य घर योजना की बात करते हुये जीरो पावर्टी योजना की भी प्रशंसा की। राज्यपाल ने नशे के दुष्परिणामों को लेकर कहा कि प्रत्येक गांव में 25-25 महिलाओं की टोली बनाकर नशा मुक्ति अभियान चलाया जाना चाहिए। मंच पर डीएम अमनदीप डुली ने राज्यपाल को एक जनपद एक उत्पाद योजना से संबंधित स्मृति चिन्ह एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पाद भेंट किये तथा जनपद के समग्र विकास की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी जिले के विकास कार्यों की जानकारी दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button