ललितपुर
संस्कृति विभाग द्वारा दस दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर । अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान अयोध्या एवं संस्कार भारती ललितपुर द्वारा आयोजित दस दिवसीय रामायण अभिरुचि कार्यशाला का शुभारम्भ रोड़ा जिला ललितपुर में संस्कार भारती प्रदेश महामंत्री नरेश चंद्र अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य, ललितपुर इकाई अध्यक्ष बृजमोहन संज्ञा जी की अध्यक्षता और इकाई संरक्षक रमेश पाठक रवींद्र के विशिष्ठ आतिथ्य में हुआ ।
कार्यशाला संयोजक संस्कार भारती प्रांतीय मंचीय कला सहसंयोजक संजय तिवारी राष्ट्रवादी ने बताया कि प्रस्तुतिपरक कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक शिवशंकर सह प्रशिक्षक बृजेंद्र सिंह और दीपक राजा दस दिवसीय कार्यशाला में बालकों को रामलीला मंचन के विभिन्न विभागों अभिनय, लेखन, गायन, रूप सज्जा, मुख सज्जा, वस्त्र सज्जा, मंच सज्जा संवाद अदायगी, ध्वनि प्रकाश आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा ।
प्रशिक्षण उपरान्त समापन सत्र 6 सितम्बर को प्रशिक्षु बालकों द्वारा भव्य प्रस्तुति की जाएगी ।



