ललितपुर
ब्राह्मण महामण्डल ने कार्यकारिणी का किया विस्तार
शक्ति पाठक को महिला मण्डल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया

राजनैतिक लाभ छोड़कर समाज हित में एकजुट हों : अशोक पटैरिया
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। श्रीचंडी माता मंदिर स्थित ब्राह्मण महामंडल धर्मशाला में महामंडल की बैठक जिलाध्यक्ष अशोक पटैरिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर भावना गोस्वामी रहीं। सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित करके दीप प्रज्वलन ब्राह्मण महामंडल जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में महामंत्री परमानंद तिवारी, संगठन मंत्री महेंद्र रावत, समाजसेवी ब्रजेश चतुर्वेदी, श्यामाकांत चौबे लंबरदार, पत्रकार पवन संज्ञा ने सामूहिक रूप से किया। बैठक में संगठन की मजबूती पर विचार व्यक्त किए गए। ब्राह्मण समाज के शिक्षित युवाओं और समाजसेवी महिलाओं को संगठन से जोडऩे केलिए विस्तार से चर्चा कर आह्वान किया गया। महिला संगठन के विस्तार को लेकर सार्थक चर्चा हुई, जिसमें ब्राह्मण महिला मण्डल की अध्यक्ष पद पर शक्ति पाठक को सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया और उनसे शीघ्र ही महिला ब्राह्मण मंडल का विस्तार जिले में करके ब्राह्मण समाज को मजबूती प्रदान करने का निर्देश दिया गया। प्रमुख वक्ताओं में महामंत्री परमानंद तिवारी, ब्रजेश चतुर्वेदी, आत्माराम रिछारिया, पत्रकार पवन संज्ञा, जगदीश शास्त्री, शिवनारायण संज्ञा, चंद्रशेखर दुबे, दयाशंकर पस्तोर, भूपेंद्र सरवैया ने समाज को सही दिशा में कार्य करना चाहिए। वक्ताओं ने कहा आप किसी भी राजनीतिक दल में अपनी सेवाएं दे लेकिन जब ब्राह्मण सम्मान की बात हो तो सभी एकजुट होकर ब्राह्मण के पक्ष में खड़े नजर आना चाहिए समाज को संगठित करने पर सभी विप्रजनों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इसी क्रम में बबीता तिवारी, गीतिमा तिवारी ने कहा कि सामाजिक संगठन में पद महत्वपूर्ण नहीं होता, एक जिम्मेदारी के रूप में काम करना पड़ता है। समाज की सभी महिलाओं को संगठन की गतिविधियों में बढ़-चढकर हिस्सा लेना चाहिए। जिससे संगठन मजबूत होना आवश्यक है। संगठन की गतिविधियों में जरूरी सुधार करके महिला सुरक्षा, सनातन बाल संस्कार को लेकर विचार विमर्श किया। इस दौरान ब्राह्मण महिला समाज से संगीता तिवारी, ममता तिवारी पूर्व पार्षद, राधिका, मोनिका शर्मा, गरिमा तिवारी, ऋतु रिछारिया, रंजना, मधु तिवारी सहित ब्राह्मण विप्र समाज से गोविंद व्यास, गिरिजा शंकर दुबे, मदन शर्मा, रमाकांत तिवारी, रज्जन चौबे, नागेंद्र रावत, महेश प्रसाद अग्निहोत्री, प्रधान शिवनारायण नायक, ब्रजेश बबेले, पार्षद मनमोहन चौबे, पत्रकार अरविंद संज्ञा, प्रमोद गोस्वामी, रजत गिरी गोस्वामी, राममूर्ति तिवारी, बलराम, सौरव गोस्वामी, कृष्ण कुमार रिछारिया, डा.दीपक पस्तोर, पत्रकार प्रमोद बबेले, वेदप्रकाश लिटोरिया, नंदकिशोर तिवारी, हरिराम तिवारी, प्रदीप रिछारिया, रोहित पटैरिया, अंजुल रिछारिया, अंकुर शर्मा, अमन सिरोठिया, मोनू रिछारिया, संदीप नायक, आनंद पटेरिया, अनुभव रावत, राजाराम तिवारी, बाबूलाल दुवे, स्वतंत्र व्यास एड, अशोक कांकर, राजू शर्मा, गोलू शर्मा, नीरज रिछारिया, रेशु चौबे, श्यामसुंदर मिश्रा, रामेश्वर पटेरिया, शानू पाठक, प्रदीप पाठक, मुकेश पुरोहित, अमित त्रिपाठी, अनुभव रावत, शिवम चौबे आदि उपस्थित रहे। महामंत्री परमानंद तिवारी एवं संगठन मंत्री महेंद्र रावत ने समस्त विप्रजनों का आभार व्यक्त किया। संचालन बृजमोहन शर्मा ने किया।



