ललितपुर
एक साल से खोई पुत्री को खोजने पिता ने लगाई डीएम से गुहार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
ललितपुर : थाना कोतवाली ललितपुर के ग्राम कल्याणपुरा निवासी हरपाल पुत्र हल्लू ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी पुत्री कु. सीमा की खोजवीन कर अपने घर वापस आने की गुहार लगाई ।
आपको बताते चलें कि बीते साल 10 जुलाई 2024 को हरपाल सिंह की नाबालिग पुत्री कक्षा 9 की छात्रा कु. सीमा 14 वर्षीय अपने घर से राजकीय हाई स्कूल कल्याणपुरा पढ़ने गई थी, शाम को घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने गांव व आस-पड़ोस में काफी खोजबीन के बाद पिता ने थाना कोतवाली ललितपुर में अपनी नाबालिग पुत्री को खोजने की तहरीर दी। जिसके तहत मु.अ. सं. – 592/2024 धारा 37/2 संबंधित धाराओं में मुकद्दमा भी दर्ज किया गया। इसके बाद भी प्रार्थी ने अनेकों बार थाना कोतवाली, पुलिस अधीक्षक, कमिश्नर, मुख्यमंत्री व राज्यपाल महोदया को भी ज्ञापन से माध्यम से भी अवगत कराया। परंतु आज तक अपनी पुत्री सीमा का कोई पता नहीं लगा। प्रार्थी ने अपनी पुत्री कु. सीमा की खोजबीन कर अपने घर वापस आने व बहला फुसलाकर ले जाने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
