गोड्डा
पथरगामा में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, दो तस्कर फरार

नेशनल प्रेस टाइम्स, व्यूरो
पथरगामा, गोड्डा। पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदर नदी के पास पुलिस ने एक बड़े शराब तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बीते रात वाहन चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की सूमो ग्रांड एक्स वाहन (संख्या PB 02BG 9494) से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। वाहन में सवार दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई थी। वाहन को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक ने वाहन को कुछ दूर पहले ही रोक दिया और दोनों व्यक्ति भाग निकला। पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। बरामद शराब रॉयल गोल्ड कप एक्स्ट्रा स्मूथ व्हिस्की (180 ML) – 10 कार्टून में कुल 480 पाउच, रॉयल स्टेज (375 ML) – 7 कार्टून में कुल 168 बोतल, जिसमें 6 बोतल टूटी पाई गई ।इंपीरियल ब्लू (375 ML) – 3 कार्टून में कुल 72 बोतल है।इस मामले में पथरगामा थाना कांड संख्या 143/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 274/275 तथा उत्पाद अधिनियम की धारा 47(A) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। छापेमारी दल में पथरगामा थाना प्रभारी मनोहर कुमार, अवर निरीक्षक योगेश प्रसाद यादव, सहायक अवर निरीक्षक ज्योति तिवारी, अनिल कुमार सहित पुलिस बल के कई सदस्य शामिल थे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने कहा कि इस अवैध कारोबार में शामिल सभी लोगों को चिन्हित कर शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा तथा जिले में अवैध शराब के धंधे को जड़ से खत्म करने की दिशा में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर पुलिस निरीक्षक विष्णु देव चौधरी, थाना प्रभारी मनोहर कुमार, अवर निरीक्षक मनोज कुमार पाल, सहायक अवर निरीक्षक ज्योति तिवारी एवं अनिल कुमार उपस्थित थे।



