दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के समक्ष रखी दिव्यांगों की समस्याएं।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
गाजियाबाद। दिव्यांग जनों की समस्याओं को लेकर गाजियाबाद बधिर संस्था, गाजियाबाद के महासचिव प्रदीप कुमार व सदस्य मनीष पवार ने नवनियुक्त दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी गाजियाबाद अंशुल चौहान से शिष्टाचार भेंट की और दिव्यांगजनों की समस्याओं जैसे रोडवेज बस के परिचालक दिव्यांगजनों से बस में अभद्रता करना, दिव्यांगता देखकर बस नहीं रोकने के अलावा बधिरों को ड्राइविंग लाइसेंस व दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए इधर उधर चक्कर लगाने जैसी समस्याओं से अवगत कराया गया। अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि दिव्यांगजन की शिकायत व समस्याओं का शिघ्रता से समाधान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिव्यांग व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 8791491011 पर मैसेज के माध्यम से अपनी शिकायत बता सकते है। नेशनल प्रेस टाइम्स की टीम दिव्यांगों की समस्याओं को आगे भी उठाते रहेगी व विभाग द्वारा की गई कार्यवाही पर नजर बनाकर रखेगी।


