गाजियाबाद
यमुना का बढ़ता जलस्तर बना खतरा, एसडीएम लोनी ने NDRF संग संभाला मोर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : यमुना नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से हालात गंभीर होते जा रहे हैं। स्थिति पर नियंत्रण और बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम लोनी दीपक कुमार पचायरा स्थित सिंचाई विभाग की चौकी पर पहुंचे। यहां उन्होंने NDRF व प्रशासनिक टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और राहत कार्यों की तैयारियों का जायजा लिया।उन्होंने साफ कहा कि प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की व्यवस्था की जाए और किसी भी हाल में ग्रामीणों की जान-माल को नुकसान न होने पाए। एसडीएम ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं।
NDRF की टीम ने भी तटबंध क्षेत्र का निरीक्षण किया और स्थिति पर करीबी नजर बनाए रखने का भरोसा दिलाया। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बढ़ते पानी से उनका जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और वे प्रशासन से त्वरित मदद की उम्मीद कर रहे हैं


