गोड्डा

सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर को मंत्री ने किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान मंत्री दीपिका पांडे सिंह के द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में पदस्थापित मिथिलेश कुमार को सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर (SMPO) के पद पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य निष्पादन हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंत्री ने मिथिलेश कुमार द्वारा जिले के विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों, योजनाओं एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के प्रचार-प्रसार में सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों के जरिए सरकार की नीतियों एवं योजनाओं को आम जनता तक समयबद्ध, सटीक एवं व्यापक रूप से पहुंचाने में सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसे मिथिलेश कुमार ने पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ निभाया है। सम्मान समारोह के दौरान माननीय मंत्री महोदया ने मिथिलेश कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण भाव से कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस सम्मान से जिले के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कर्मियों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button