गोड्डा

पथरगामा थाना प्रभारी ने अवैध पशु तस्करों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

पिकअप वाहन से 9 गाय बरामद, वाहन जब्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
वाहन में लदी सभी गायों को सुरक्षित बाहर निकाला गया 
पथरगामा। पथरगामा थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 9 गायों को बरामद किया है।
   पुलिस कार्रवाई के दौरान पिकअप वाहन में लदी सभी गायों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मामले में पिकअप वाहन सहित गायों को जब्त कर लिया गया है।
     थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में पशु तस्करी करने वाले में हड़कंप मच गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button