अमेठी

बारिश ने फीका किया अमेठी के ऐतिहासिक दशहरे मेले का उत्साह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमेठी। गुरुवार को अमेठी के ऐतिहासिक दशहरे मेले में इस बार मौसम की मार देखने को मिली। देर शाम 5 बजे अचानक शुरू हुई बारिश ने मेले के उत्साह पर पानी फेर दिया। बूंदाबांदी होते ही लोग जगह-जगह पनाह लेने लगे। इस बीच मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं महिला आयोग की सदस्या डॉ. प्रियंका मौर्या भी बरसात तेज होते ही मैदान छोड़कर मानस भवन चली गईं।
लगातार तेज बारिश के कारण रावण दहन निर्धारित समय से पहले ही करना पड़ा। भीगे पुतले को आग पकड़ाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके चलते रावण देर से धधक पाया और लोगों का जोश भी कुछ कम हो गया।
बरसात की मार के बावजूद कई लोग मैदान में टिके रहे और मेले का आनंद लेने की कोशिश की, मगर पानी गिरते रहने से भीड़ धीरे-धीरे छंटने लगी। अंततः असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक रावण दहन तो संपन्न हुआ, लेकिन मौसम ने दशहरे की चमक फीकी कर दी।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा—
“असत्य पर सत्य की जीत हो गई है। भगवान भी खुश हैं, तभी बरसात हुई और रावण दहन भी सम्पन्न हो गया।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button