अमरोहा

अमरोहा में घरवालों के विरोध के बाद भी Instagram वाले प्रेमी से बात करती थी युवती; दो दिनों से है लापता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : इंस्टाग्राम दोस्ती के चलते युवतियों के लापता होने की घटनाएं बढ़ रही हैं। एक ताजा मामले में जोया कस्बे की एक युवती अपने परिवार के विरोध के बावजूद एक युवक के साथ इंस्टाग्राम पर संपर्क में थी और फिर लापता हो गई। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिछले 15 दिनों में इस तरह की यह चौथी घटना है। इंस्टाग्राम पर युवकों से दोस्ती युवतियों को घर की दहलीज लांघने पर मजबूर कर रही है। पंद्रह दिन के भीतर क्षेत्र में ऐसा चौथा मामला सामने आया है।अब इंस्टाग्राम पर हुए प्यार के चलते घर से लापता हो गई है।काफी तलाश करने के बाद भी उसका सुराग नहीं मिल सका है। स्वजन ने अज्ञात युवक पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।दरअसल बीते पंद्रह दिन के भीतर डिडौली कोतवाली क्षेत्र में एक युवती व दो विवाहिता घर से लापता हो गई थीं। जांच में पता चला कि वह इंस्टाग्राम पर युवक के साथ प्रेम प्रसंग में थी। हालांकि उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है तथा स्वजन ने गुमशुदगी दर्ज करा दी है।यह सिलसिला थमने का नाम का नहीं ले रहा है। अब शुक्रवार को फिर से एक युवती घर से लापता हो गई। जोया कस्बा निवासी किसान की बेटी इंस्टाग्राम पर किसी युवक से बात करती थी। स्वजन उसका विरोध करते थे। इसी बीच युवती शुक्रवार को घर से लापता हो गई।स्वजन ने काफी तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि स्वजन की तहरीर पर अज्ञात युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। युवती को तलाश किया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button