बुलंदशहर

नोडल अधिकारी ने किया औरंगाबाद व रामगढ़ -दौलताबाद की गौशालाओं का निरीक्षण 

औरंगाबाद कान्हा गौशाला में जमा गोबर को हटवाया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर : बुलंदशहर से आए अधिकारियों ने औरंगाबाद व रामगढ़ -दौलताबाद की गौशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। औरंगाबाद गौशाला में गोबर का जमावड़ा लगा देख अधिकारियों ने कड़ा संज्ञान लेते हुए तत्काल हटवाया तथा साफ सफाई व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। रामगढ़ -दौलताबाद गौशाला में व्यवस्था से संतोष जताया
ज्वाइंट डायरेक्टर सहारनपुर डा निखिल वार्ष्णेय नोडल अधिकारी एवं उप जिला पशुधन अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह ने टीम के साथ मंगलवार को औरंगाबाद नगर पंचायत की  शमसाबाद रोड़ स्थित कान्हा गौशाला पहुंच कर आक्समिक निरीक्षण किया। गौशाला में गोबर का जमावड़ा लगा पाए जाने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए तत्काल हटवाए जाने के निर्देश दिए। अपने सामने गोबर हटवाकर अधिकारियों ने बेहतर सफाई व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु कड़े निर्देश दिए।
दूसरी ओर ब्लाक लखावटी की रामगढ़ -दौलताबाद गौशाला में अधिकारियों को सफाई होती हुई मिली। अधिकारियों ने गोबर गैस प्लांट और गोबर गैस संयंत्र से संचालित चक्की का निरीक्षण किया और व्यवस्था संतोष जनक पाई। गौशाला में 1000 से अधिक गौवंश मौजूद मिले। पूर्व प्रधान ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह ने निरीक्षण में सहयोग किया। निरीक्षण के दौरान पशु-चिकित्सक डॉ मोहन सिंह, नरेश शर्मा दिनेश चंद्र सुंदर पाल सिंह आदि साथ रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button