अंतरराष्ट्रीयअयोध्या

अयोध्या में बोले सीएम योगी

सनातनधर्मियों ने 500 साल तक अपनी आस्था के लिए संघर्ष किया

 

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातनधर्मियों ने 500 वर्षों तक संघर्ष करके अपनी आस्था का फल प्राप्त किया है। लोगों ने अपना जीवन न्यौछावर कर दिया और कहते रहे कि रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे।

 मॉरीशस के प्रधानमंत्री को अयोध्या एयरपोर्ट से विदा करने के बाद दोबारा अयोध्या धाम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जगदगुरु रामानंदाचार्य के रामघाट स्थित हरि गोपाल धाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुझे एक बार फिर अयोध्या धाम की पावन धरा पर नमन करने का अवसर मिला है।

अभी मॉरीशस के प्रधानमंत्री एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम का दर्शन के लिए आए थे। दर्शन के उपरांत वह यहां से प्रस्थान किए हैं उनके द्वारा इस बारे में जानकारी ली जा रही थी कि कितने वर्षों के बाद अयोध्या में राम मंदिर का फिर से निर्माण हो पाया है तब हमने बताया कि 500 वर्ष लग गए हैं।

500 वर्षों तक कोई एक धर्म लगातार सम विषम परिस्थितियों में अपनी आस्था के लिए संघर्ष करें और अंतत: प्राप्त करें यह अयोध्या में आज रामलाल के भव्य मंदिर और रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से अयोध्यावासियों ने और सनातन धर्मियों ने करके दिखाया है। ये लोग बस यही कहते थे कि रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन पूज्य संतों की साधना और संघर्ष का परिणाम अयोध्या में भव्य राम मंदिर के रूप में हम सबको देखने को मिल रहा है। आज उन सभी संतो की आत्मा को शांति का अनुभव हो रहा होगा।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button