बरेली
एचआईवी एड्स जागरूकता हेतु पुलिस लाइन सभागार में हुआ कार्यशाला का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र0, लखनऊ द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुसार पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली अजय कुमार साहनी के निर्देशन में सभागार रिजर्व पुलिस लाइन में परिक्षेत्र के समस्त जनपदों के पुलिस अधिकारियों/ कर्मिकों के लिये एच.आई.वी./ एड्स के सम्बन्ध में जागरूकता हेतु एच.आई.वी./एड्स से जुड़े विषयों यथा-रोकथाम, जाँच, उपचार एवं भेदभाव मुक्त वातावरण के बारे में उत्तर प्रदेश राज्य नियंत्रण सोसाइटी के सहयोग से एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद बरेली से 21 एवं जनपद बदायूँ/ शाहजहाँपुर/पीलीभीत से 20-20 तथा समस्त परिक्षेत्रीय जनपदों से कुल 81 पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को न केवल शारीरिक रूप से सुरक्षित करना है, बल्कि उन्हें एक संवेदनशील और जागरूक लोक सेवक के रूप में तैयार करना है जो समाज से एड्स से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने में भी अपना योगदान दे सकें ,कार्यशाला में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ इंतजार हुसैन, कलस्टर प्रोग्राम मैनेजर हिना अयाज, सीएसओ प्रेमचनद्र शर्मा, डीएमडीओ आकाश चौधरी, एच.आई.वी./ एड्स काउंसलर, आर्ट काउंसलर जीशान, प्रोग्राम मैनेजर(एच.आई.वी./ एड्स प्रोग्राम) शालिनी सिंह व नंदा आदि मौजूद रहे।



