अमरोहा
अमरोहा में सांप के काटने से महिला की मौत
घर में पोंछा लगाते समय सांप ने डसा, डॉक्टर ने मृत घोषित किया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील के रहरा थाना क्षेत्र के गांव हिरनोटा में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। ब्रहम सिंह की पत्नी रुकेश (45) को घर के बरामदे में सांप ने डस लिया। घटना सुबह 8 बजे की है। रुकेश अपने घर के बरामदे में पोंछा लगा रही थीं। वह जैसे ही गेहूं की कुठिया के पास पहुंचीं, एक जहरीले सांप ने उनके दाहिने हाथ पर डस लिया।
हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उन्हें रहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के पीछे दो बेटियां और दो बेटे हैं। बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों द्वारा बिना कानूनी कार्यवाही मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।



