अमरोहा
हसनपुर थाना में पीस कमेटी की बैठक आयोजित
अपराध एवं कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी हसनपुर व एसडीएम द्वारा थाना हसनपुर परिसर में आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा, दशहरा , महाराजा अग्रसैन जयंती एवं वाल्मिकी जयंती को ध्यान में रखते हुए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई l बैठक में क्षेत्र के संभ्रांनत नागरिकों , समाजसेवियो एंव जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया l इस दौरान क्षेत्राधिकारी व एसडीएम हसनपुर ने उपस्थित लोगों से आपसी सौहार्द, भाईचारा बनाए रखने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई l साथ ही त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर ध्यान न देने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने का अनुरोध किया गया l



