अमरोहा

गजरौला थाना में अमन कमेटी की बैठक

रमजान और होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा : गजरौला थाना में रमजान और होली के त्योहारों के मद्देनजर अमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में धनौरा की एसडीएम विभा श्रीवास्तव और गजरौला थाना प्रभारी मनोज कुमार सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और वर्तमान प्रधान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने सभी उपस्थित लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या असामाजिक तत्व अशांति फैलाने का प्रयास करता है, तो तत्काल पुलिस को सूचित किया जाए।धनौरा की एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने जोर देकर कहा कि कोई भी व्यक्ति नई परंपरा शुरू न करे।उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है।गजरौला थाना प्रभारी मनोज कुमार ने चेतावनी दी कि यदि किसी ने भी क्षेत्र में उपद्रव करने या कानून का उल्लंघन करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ गुंडा एक्ट जैसी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उसे बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने सभी से भाईचारे के साथ दोनों त्योहार मनाने और किसी भी तरह का विवाद उत्पन्न न होने देने का आग्रह किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button