मेरठ

यू.पी. पुलिस अमरोहा एवं वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला का भव्य समापन

850 से अधिक प्रतिभागियों को मिला प्रशिक्षण, एडीजी जे.पी. सिंह ने वितरित किए प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में यू.पी. पुलिस अमरोहा एवं विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 12 दिवसीय “साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय कार्यशाला-2026” का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) जे.पी. सिंह ने विश्वविद्यालय प्रबंधन एवं कार्यक्रम संयोजक डीएसपी अंजली कटारिया के साथ प्रतिभागियों एवं साइबर विशेषज्ञों को प्रमाण-पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यशाला में देश के 26 राज्यों से आए 850 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, गुरुग्राम एवं भोपाल सहित विभिन्न शहरों से आए दो दर्जन से अधिक साइबर विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को बैंकिंग धोखाधड़ी, फोटोशॉप एडिटिंग फ्रॉड, हैकिंग, मालवेयर, रैनसमवेयर, डिजिटल अरेस्ट तथा अन्य साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जांच से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीजी जे.पी. सिंह, विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. (डॉ.) कृष्णकांत दवे, कार्यक्रम मुख्य समन्वयक एवं पुलिस उपाधीक्षक अंजली कटारिया, जुबिलेंट के निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित तथा एचआर हेड ऋषिपाल सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अपने संबोधन में एडीजी जे.पी. सिंह ने कहा कि देश और दुनिया में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस के साथ-साथ जागरूक नागरिकों, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों को भी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय कार्यशाला ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने और प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।

वेंकटेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरी ने साइबर अपराध जैसे ज्वलंत विषय पर इतनी व्यापक एवं सफल राष्ट्रीय कार्यशाला के आयोजन के लिए यू.पी. पुलिस अमरोहा को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होंगे।

विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि साइबर सुरक्षा को लेकर आयोजित इस कार्यशाला से न केवल प्रतिभागियों बल्कि आम जनमानस में भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, जिससे अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम संयोजक एवं डीएसपी अंजली कटारिया ने बताया कि 12 दिनों तक चले इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से तैयार हुए प्रतिभागी भविष्य में साइबर अपराधों की रोकथाम और साइबर जागरूकता अभियान को मजबूती प्रदान करेंगे।

समारोह में हिमाचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रमेश चौधरी, वित्त निदेशक सीए युवराज सिंहडॉ. आशिया वाहिदडॉ. शिल्पा रैनाडॉ. सुमन कश्यपरिया चौधरीडॉ. श्रीराम गुप्ता, साइबर विशेषज्ञ भानु शर्माडॉ. विकास पांडेयडॉ. अमित कुमारडॉ. ऋषभएस.एस. बघेलशक्ति ध्वज सिंहसचिनसोनू सैनीप्रीतपालडॉ. पंकज चौधरी एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button