कांग्रेस कार्यालय पर संगठन सृजन हेतु बैठक आहूत।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर संगठन सृजन की एक बैठक पूर्व नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद प्रतिनिधि जसपाल बंटी ने कहा कि विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन उसके पश्चात मंडल स्तर पर गठन त्रिस्तरीय होगा एक मीडिया कॉर्डिनेटर बनाया जाएगा। जिला महामंत्री राम नरेश दुबे ने कहा हमको संगठन घटाना नहीं बढ़ाना होगा हर प्रकोष्ठ अध्यक्ष को घर पर पार्टी का झंडा ओर नाम नामांकित करना होगा । बैठक में जसपाल सिंह बंटी पूर्व अध्यक्ष राकेश रजक मोहन सिंह चंदेल नेहा तिवारी रामनरेश दुबे मकरंद किलेदार रफीक अली तालबेहट ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेश शांडिल जखौरा ब्लाक अध्यक्ष दीपक रायकवार पी सी सी भरोसे लाल कुशवाहा हरदेव सिंह सीताराम राय मुन्ना लाल चंदेल भईया जमौरा आदि उपस्थित रहे ।



